Nokia 2780 Flip : 2025 में लोगों को पसंद आया रहा है ये सुपर स्मार्टफोन ! जानें कीमत और फीचर्स 

Nokia 2780 Flipभले ही स्मार्टफोन ज़्यादातर लोगों की पहली पसंद हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फीचर फोन पसंद हैं। खास तौर पर सीनियर और बुजुर्ग लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता बरकरार है। कॉम्पैक्ट होने की वजह से कई लोग इन्हें खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी किफ़ायती दाम में फीचर फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन फीचर फोन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Nokia 2780 Flip : नोकिया 2780 फ्लिप

नोकिया 2780 फ्लिप क्लासिक और मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है। इसमें फंक्शनल लेआउट और 2.7 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले है। कॉलर आईडी के लिए सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें इंटरनेट ब्राउजिंग, ऐप यूसेज और HD वॉयस कॉल की जा सकती है। फीचर फोन 1,450 mAh की बैटरी से लैस है, जो 18 दिनों का स्टैंडबाय मोड और 7 घंटे का टॉकटाइम देती है। इसमें 5MP का रियर कैमरा है।

ऐसे लोगों के लिए HMD 105 4G सबसे बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। जो लोग रोज़मर्रा के छोटे-मोटे कामों के लिए फीचर फोन की तलाश में हैं। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले और आसान इंटरफेस है। इसमें 1450 mAh की बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में 15 दिन का स्टैंडबाय बैकअप दे सकती है। इसमें क्लासिक स्नेक गेम, FM रेडियो, M3 प्लेयर और 2000 कॉन्टैक्ट नंबर सेव करने की सुविधा है। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Nokia 2760 Flip

इस लिस्ट में Nokia का एक और बेहतरीन फीचर फोन शामिल है, जिसका नाम Nokia 2760 Flip है। इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले और टैक्टाइल कीपैड है, जो नेविगेशन को आसान बनाता है। KaiOS के साथ आने वाला फीचर फोन कई ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें 5MP का कैमरा है। साथ ही LED फ्लैश भी है। इसमें दी गई बैटरी 18 दिन का स्टैंडबाय बैकअप दे सकती है।

JioBharat J1

JioBharat J1 फीचर फोन में 2500 mAh की बैटरी है। इसमें 2.8 इंच की स्क्रीन है। इसमें 455 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलता है। JioSaavn की मदद से अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए इसमें JioPay ऐप भी दिया गया है। फोन 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 1799 रुपये है।

JioPhone Prima 2

JioPhone Prima 2 अपग्रेडेड डिज़ाइन से लैस है। इसमें 2.4 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है। इसका लुक और डिज़ाइन प्रीमियम है। इसमें क्वालकॉम SoC और KaiOS है। फोन यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।

Ankit Kumar

Hello, my name is Ankit Kumar. I am a native of Bihar state and have a degree from Magadh University in Gaya. I have spent 3 years in the media field. Our aim is to keep the common man in mind and deliver the news he needs. You can contact us on this Gmail ID ankit22042000@gmail.com

Leave a Comment